पॉलीटेक्निक में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए प्रवेश शुरू, 30 से आवेदन
लखनऊ। प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु कामगारों (WORKING PROFESSIONALS) के लिये सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुल्क रू0 300/- प्रति अभ्यर्थी जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क रू0 200/- प्रति अभ्यर्थी निर्धारित है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र० के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30.04.2026 निर्धारित है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा। प्रवेश हेतु अन्य कोई माध्यम मान्य नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in अथवा दूरभाष संख्या-0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर सम्पर्क कर सकते हैं।